भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी (आरएसओ) पद पर नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है।


Trending Videos

उन्होंने एशियन गेम्स के लिए तीन करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने पर भी धन्यवाद कहा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह आईपीएल में व्यस्त होने के कारण मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके। रिंकू ने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त करेंगे।

बीएसए बनाने की भी हुई थी घोषणा

विगत वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के पद पर तैनाती दिए जाने की घोषणा के साथ ही उनकी शैक्षिक योग्यता को लेकर चर्चा हुईं थीं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *