{“_id”:”689e1035893d13d841026e35″,”slug”:”risk-of-bird-flu-in-up-task-force-formed-in-agra-2025-08-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बर्ड फ्लू का अलर्ट: टास्क फोर्स का गठन…कीठम झील और पोल्ट्री फार्म की निगरानी, कंट्रोल रूम भी बनाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आगरा में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। बर्ड फ्लू (एच-5 एन-1 एवियन इन्फ्लूएंजा) का पहला मामला रामपुर के सेहरा गांव में सामने आया। इसके बाद जिले में टास्क फोर्स का गठन किया गया है।
बैठक करते जिलाधिकारी। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
रामपुर में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) की पुष्टि होने के बाद आगरा में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अरविंद एम बंगारी ने अलर्ट जारी किया है। रोकथाम के लिए बैठक में बर्ड फ्लू से बचाव के लिए लोगों को पक्षियों के सीधे संपर्क में नहीं आने की सलाह दी गई है। कीठम झील व 50 से अधिक पोल्ट्री फार्म की निगरानी शुरू हो गई है।
Trending Videos
बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए डीएम ने 11 सदस्यीय टास्क फोर्स गठित की है। टास्क फोर्स मृत पक्षियों की जांच करेगी। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगी। बर्ड फ्लू (एच-5 एन-1 एवियन इन्फ्लूएंजा) का पहला मामला रामपुर के सेहरा गांव में सामने आया। इसके बाद जिले में अलर्ट जारी किया गया है। कीठम झील में बड़ी संख्या में पक्षी रहते हैं। साइबेरियन सारस, ग्रेटर फ्लेमिंगो व एशियाई गौरैया प्रवासी पक्षी हैं। यह लंबी दूरी तक यात्रा करते हैं। इनसे वायरस फैलने का खतरा बढ़ सकता है। डीएम ने बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसके नंबर 9456446462, 9837228551, 9412607658 हैं।