संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sun, 11 Aug 2024 12:41 AM IST

River water level reduced in Shravasti

Trending Videos



श्रावस्ती। जिले में शनिवार को कुछ क्षेत्रों में दोपहर तक फुहारें पड़ती रहीं। नेपाल में हुई बारिश के कारण राप्ती नदी का जलस्तर खतरे का निशान पार कर गया। शुक्रवार को जलस्तर जहां 127.35 सेंटीमीटर रहा वहीं मध्य रात 12 बजे खतरे के लाल निशान 127.70 को पार कर 127.80 सेंटीमीटर पर पहुंच गया। नदी का जलस्तर शनिवार सुबह आठ बजे से घट रहा है। दोपहर 12 बजे बैराज पर जलस्तर 127.50 सेंटीमीटर मापा गया। यह खतरे के निशान से महज 20 सेंटीमीटर नीचे है। घटते-बढ़ते जलस्तर से कछार के गांवों में कटान शुरू हो गया है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *