RO/ARO Paper Leak paper leak gang has links with four states seven out of 18 are from Prayagraj

RO/ARO Paper Leak case
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सेंधमारी कर जिस गिरोह ने पूरे सूबे में भूचाल ला दिया, उसके तार देश के चार अलग-अलग राज्यों से जुड़े हैं। इनमें यूपी के अलग-अलग जनपदों के साथ बिहार, मप्र व हरियाणा भी शामिल है। खास बात यह है कि गिरोह के जिन 18 सदस्यों के नाम अब तक सामने आए हैं उनमें से सात प्रयागराज के हैं।

गिरोह का सरगना राजीव नयन प्रयागराज के मेजा स्थित बरवा शुकुलपुर गांव का रहने वाला है। इसके अलावा परीक्षा वाले दिन यानी 11 फरवरी को कटरा स्थित बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज से पेपर लीक कराने वाला स्कूल मैनेजर कमलेश पाल झूंसी का रहने वाला है। 

जिस केंद्र व्यवस्थापक (बिशप जॉनसन गर्ल्स कॉलेज) अर्पित विनीत यशवंत की मदद से पेपर कमलेश ने लीक कराया, वह नगर के ही म्योराबाद मोहल्ले का रहने वाला है। इसके अलावा रविवार को गिरफ्तार किया गया विशाल दुबे मेजा व संदीप पांडेय पनासा करछना का रहने वाला है। 

विशाल ही वह व्यक्ति है जिसने अपने पूर्व के संबंध का फायदा उठाकर प्रिंटिंग प्रेस कर्मचारी सुनील रघुवंशी को रुपयों का लालच देकर पेपर लीक करने के लिए राजी किया। जबकि संदीप भोपाल स्थित उस कोमल होटल में अभ्यर्थियों को लेकर पहुंचा जहां पेपर सॉल्व कराया और रटवाया गया। इसके अलावा इस प्रकरण में मेजा निवासी पुष्कर पांडेय और झूंसी निवासी कामेश्वर मौर्य की भी तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *