Road accident in farrukhabad up, two people died, one injured

फर्रूखाबाद में भीषण सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इटावा-बरेली हाईवे पर कार और पिकअप की भिड़ंत हो गई। कार चालक व शिष्य सहित कामाख्या के महंत बब्बा गुरु घायल हो गए। उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने महंत और चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कार में सवार शिष्य की हालत गंभीर है। शनिवार देर रात श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा के महंत व कामाख्या के प्रसिद्ध संत मनोज भारती उर्फ बब्बा गुरु (86) पांचाल घाट स्थित आश्रम से कामाख्या मंदिर के लिए कार से निकले थे।

कार जब राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव गांधी के पास पहुंची, उसी समय बरेली की ओर से आ रही पिकअप से उनकी कार की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर के बाद चीख पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार सवार महंत व उनके चालक फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भोलेपुर निवासी मोती उर्फ रिंकू (35) को बाहर निकाला। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *