{“_id”:”67829f76ab6d23f50c094d2b”,”slug”:”road-accident-in-hardoi-uncle-nephew-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-2025-01-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हरदोई में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मृतक मनोहर व अनूप कुमार की फाइल फोटो – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बाइक सवार मामा-भांजे को संडीला-अतरौली मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मारदी। सिर के बल सड़क पर गिरे मामा भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। शव के पास मिले आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई। अतरौली थाना क्षेत्र के बहुती के मजरा नयाखेड़ा निवासी मनोहर (32) मजदूरी करता था। अब से लगभग 15 साल पहले उसकी मां मीना की मौत हो गई थी।
Trending Videos
तब से वह अपने ननिहाल संडीला कोतवाली क्षेत्र के आलमपुर गांव में रहता था। शनिवार को मनोहर अपने चचेरे मामा अनूप (25) के साथ बाइक से नयाखेड़ा गयाथा। वहां से चावल बोरी में भरकर बाइक से दोनों देर शाम वापस आलमपुर जा रहे थे। संडीला-अतरौली मार्ग पर बाकीनगर टेढ़ी पुलिया के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची अतरौली पुलिस ने शव की तलाशी ली, तो पास में आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी गई। मनोहर तीन भाई बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। अनूप राजमिस्त्री था। उसके परिवार में पत्नी अर्चना और दो साल का पुत्र कार्तिक है। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि शव मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। पोस्टमार्टम कराया जाएगा।