{“_id”:”67823be44560fad11b0da352″,”slug”:”road-accident-in-jhansi-injured-student-kept-groaning-on-the-road-people-kept-making-videos-2025-01-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी में संवेदनहीनता: कराहती रही घायल छात्रा… लोग बनाते रहे वीडियो; कोचिंग से लौटते समय हुआ हादसा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला
झांसी के सीपरी रोड पर नीम वाली माता मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर हादसे में घायल छात्रा सड़क पर पड़ी तड़पती रही और वहां मौजूद लोग वीडियो बनाने में जुटे रहे। कुछ देर बाद एक समाजसेवी ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
Trending Videos
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नगरा निवासी छात्रा कोचिंग से दोपहर करीब एक बजे घर लौट रही थी। नीम वाली माता मंदिर के पास एक जानवर के सामने आ जाने पर उसकी स्कूटी फिसल गई।
सड़क पर गिरने से उसे घुटने और सिर पर काफी चोट लग गई। वहां भीड़ जमा हो गई लेकिन, अधिकांश लोग घटना का वीडियो बनाने लगे। करीब 25 मिनट तक वह सड़क पर तड़पती रही लेकिन, किसी ने पुलिस को फोन किया न एंबुलेंस बुलाई।
उधर से गुजर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अपनी कार से छात्रा को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। हादसे की सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए।