Road Accident on Jhansi Kanpur highway Car and DCM collide in Jhansi Four including groom died

Road Accident in Jhansi
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गांव भर में अंजू की शादी की रौनक थी। घर में मंगल गीत गूंज रहे थे। महिलाएं शादी के गीतों पर थिरक रहीं थीं तो वहीं गांव के युवा डीजे पर धमाल मचा रहे थे। दुल्हन खुशनुमा जिंदगी के ख्वाब सजाए बेसब्री से दूल्हे का इंतजार कर रही थी। शुक्रवार रात 10 बजे तक कुछ बराती पहुंच भी गए थे। मगर दूल्हे का इंतजार हो रहा था। 

मगर जब खबर आई कि दूल्हे की कार में आग लग गई है तो दुल्हन की सारी खुशी काफूर हो गई। वह बेसुध हो गई। वहीं घर में ढोलक की थाप पर थिरक रहे कदम थम गए, डीजे बंद हो गया और आतिशबाजी रुक गई। गांव में सन्नाटा पसर गया। परिजन और ग्रामीण गांव से करीब 12 किलोमीटर दूर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।

दुल्हन के चाचा मुन्नालाल ने बताया कि अंजू की शादी के लिए गांव भर में सजावट की गई थी। बरात के ठहरने का इंतजाम गांव के स्कूल में किया गया था। यहां डीजे लगाया गया था। शाम से ही डीजे पर गांव के युवा नाचने लगे थे। घर के बाहर खाने का इंतजाम किया गया और अंदर मंडप सजा था। बरात को रात करीब 9:30 बजे तक छपरा पहुंचना था। 

10 बजे तक पांच गाड़ियों से कुछ बराती पहुंच भी गए। परिजन और गांव के सभी लोग दूल्हे के आने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन दूल्हे के आने में देरी होने के कारण खाना शुरू करा दिया गया। गांव के ही दिनेश ने बताया कि दूल्हे को आने में देर होने लगी तब मुन्ना ने दूल्हे के भाई आशीष से बात की तो पता चला कि चिरगांव में जयमाला तलाशने में देर हो रही है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *