
धमाके के साथ फटी सड़क
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अलीगंज कस्बे में रविवार दोपहर में सीसी निर्मित सड़क के फटने का वीडियो वायरल हो गया। इसमें बताया गया कि तेज धमाका होने के बाद सड़क फटी है।
रविवार को अलीगंज में मुस्तफा सब्जी मंडी के पास अचानक से सड़क में दरार आ गई। सड़क सीमेंट ही बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पहले तेज धमाका हुआ इसके बाद सड़क फटी है। सोशल मीडिया पर सड़क की फोटो भी वायरल हो रही है। बताया गया कि गर्मी के करण ऐसा हुआ है। सड़क करीब 6 फुट लंबी फट गई। वहीं मौसम वैज्ञानिक डा. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से कभी भी खेत, सड़क, रास्ते व मकान नहीं फटते हैं, ऐसा भूकंप आने पर ही होता है। ऐसा कुछ नहीं हुआ है, यह लोगों में भ्रम की स्थिति हैं अथवा सड़क के अंदर कोई पाइप लाइन या बिजली केबिल आदि होने से ऐसा हो सकता है।
गैस के कारण फट सकती है सड़क
पर्यावरण विद ज्ञानेंद्र रावत ने बताया तापमान में तेजी होती है। जमीन के अंदर उत्प्लावन बल का घर्षण होता है। ऐसे में गैस का दबाव बनने पर कभी- कभी जमीन में दरार आने की घटना हो जाती है। आम तौर पर दरार आने पर जमीन से पानी निकलता है।
