मथुरा में मीरपुर नाले पर सड़क धंस गई। हादसा उस समय हुआ जब यहां से सीमेंट लेकर ट्रैलर यहां से गुजर रहा था।  सैकड़ों सीमेंट की बोरियां पानी में बह गईं।  

 

 


Road caved in near Mirpur bridge of Mathura trailer trapped inside

धंस गई सड़क, अंदर समा गया ट्रेलर
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


मथुरा के नौहझील-राया मार्ग पर गांव मीरपुर के समीप जर्जर नाले का पुल के समीप सड़क धंसने से सीमेंट से भरा ट्रक ट्रेलर फंस गया, जिससे सैकड़ों सीमेंट की बोरियां भी पानी में डूब गए। 

Trending Videos

मीरपुर के समीप नाले का पुल काफी समय से जर्जर हालत में चला आ रहा था। जिससे हर पल भय लगा रहता था। पुल की जर्जर हालत को देखते हुए पीडब्ल्यूडी द्वारा नये पुल के निर्माण के लिए नाले के पानी को डायवर्जन किया गया था। साथ एक वजह ये भी मानी जा रही है। पानी के बहाव से सड़क धंस गई हो। 

नौहझील-राया मार्ग पर दुपहिया वाहन निकलने के अलावा कोई भी वाहन नहीं निकल पा रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों को समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही गनीमत रही कि किसी की जनहानि नहीं हुई है।फिल हाल सड़क धंसने से फंसे ट्रक को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *