{“_id”:”6702f4bd71ce55c4c7073578″,”slug”:”road-constructed-at-a-cost-of-rs-373-crore-crumbled-within-six-months-orai-news-c-224-1-ori1005-120684-2024-10-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: छह माह में ही उखड़ी 3.73 करोड़ रुपये से बनी सड़क”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

कालपी। नगर के मुख्य बाजार की 3.73 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सीसी सड़क छह माह में ही उखड़ने लगी है। अमलतास चौराहे से फुलपावर चौराहा तक 1.700 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा आरएन अग्रवाल ग्रुप कंपनी से कराया गया था।

Trending Videos

सड़क निर्माण के कुछ ही महीनों में इसमें जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इसके साथ ही सड़क के दोनों किनारों पर बिछाई गई इंटरलॉकिंग भी धंस चुकी है। सड़क पर निकलने वाले लोगों को भी परेशानी होने लगी है। सड़क निर्माण के समय भी लोगों ने कई गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए थे, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया।

नगरवासी अशोक पुरवार, सुनील पटवा, दीपू यादव, शिवम पुरवार, मनोज गुप्ता आदि का कहना है कि ठेकेदार ने निर्माण में मौरंग और सीमेंट का कम उपयोग किया है। अधिकतर डस्ट का ही प्रयोग किया गया है, जिससे सड़क जल्दी खराब हो गई। स्थानीय लोग इस निर्माण की जांच की मांग कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के जेई बृजेंद्र कुमार संखवार ने बताया कि सड़क निर्माण करने वाली कंपनी को अभी पूर्ण भुगतान नहीं किया गया है। जब तक सड़क की पूरी जांच नहीं हो जाती, तब तक भुगतान नहीं किया जाएगा और कमी होने पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।प



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *