www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️

(उरईजालौन) उरई: जालौन जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ब्लैक स्पॉट, स्पीड ब्रेकर व सकेतांक रिफ्लेक्टर लगाने के साथ ही रॉन्ग साइड चल रहे वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले, नशे की हालत में वाहन चलने वाले व यातायात नियमों का पालन न करने वाले व्यक्तियों पर सख्त प्रभावी कार्यवाही अमल में लाये जाने के निर्देश दिए।उन्होंने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का कड़ाई से अनुपालन शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई को राष्ट्रीय राजमार्गों व संबंधित मार्गों पर स्वैत/पीली पट्टी व ब्रेकरों को पेंट करने व आवश्यक स्थलों पर रेडियम पट्टिका लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाईवे पर अवैध कट को चिन्हित कर बंद कराए जाए इसके लिए नियमित निरीक्षण किए जाएं। उन्होंने कहा कि हाईवे पर पढ़ने वाले ढाबों/ होटल पर एप्रोच मार्ग/ पार्किंग नहीं बने हुए हैं, वाहन सड़क पर खड़े किए जाते हैं ऐसे स्थान पर दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने ऐसे ढाबों/ होटलों व वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि नियत स्थान के अलावा सड़क पर वाहन खड़े न हो नियमित अधिकारी भ्रमणशील रहे, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने कहा कि अगर चालक की लापरवाही से दुर्घटनाये हुई ……

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें