{“_id”:”676273c91e5aeea61d086416″,”slug”:”roadways-bus-conductor-broke-the-hand-of-female-passenger-left-her-on-the-road-in-night-2024-12-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: रोडवेज बस परिचालक को रहम न आया…महिला यात्री का तोड़ दिया हाथ, आधी रात बीच सड़क पर उतार दिया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रोडवेज बस
विस्तार
आगरा में रोडवेज बस से आई एक महिला को परिचालक ने वाटरवर्क्स चौराहे नहीं उतारा। रुकने को कहा तो सूनसान जगह पर बस रोक दी। रात में वहीं उतरने से मना करने पर महिला का हाथ पकड़कर मरोड़ दिया। जिससे हाथ में फ्रैक्चर हो गया। घटना के 9 दिन बाद हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। ।
Trending Videos
शाहगंज थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि वह 7 दिसंबर औरैया से उरई डिपो की बस से आगरा आई। वाटरवर्क्स चौराहा पर परिचालक से बस को रोकने के लिए कहा। उसने बस नहीं रुकवाई। थोड़ा आगे ले जाकर सूनसान जगह पर बस रोक दी। हाईवे पर उतरने को बोला। मना किया तो अभद्रता कर हाथ मरोड़ दिया। हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।