संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 11 Oct 2024 12:08 AM IST

Roadways bus did not run on Ghiror-Jasrana route even after approval

Trending Videos



मैनपुरी। घिरोर जसराना मार्ग पर मंजूरी के बाद भी रोडवेज बस नहीं चल सकी है। शिकोहाबाद डिपो ने बस चलाने का निर्णय लिया था। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इस मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन भी नहीं होता है।

Trending Videos

घिरोर से जसराना की दूरी 25 किलोमीटर है। जसराना से यह मार्ग पाढ़म, एका, फरिहा तक जाता है। मंजूरी के बाद भी रोडवेज बस का संचालन शुरू नहीं हो सका है। आने जाने के लिए ऑटो का ही सहारा है। उच्च शिक्षा पाने के लिए छात्र छात्राएं भी रोजाना इस मार्ग पर सफर करते हैं। इससे उनको परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि एक दशक पहले तक इस मार्ग पर एक दर्जन से अधिक प्राइवेटबसें चलती थीं। लेकिन अब इस मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन बंद है। केवल पांच छह ऑटो ही मार्ग पर चलते हैं। वह मनमाना किराया वसूलते हैं।

वंचित मार्गों पर बस चलाने के लिए सर्वे के बाद रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई थी। मंजूरी के बाद संचालन शुरू कराया जाएगा। पहले हुई मंजूरी के संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी। – पीआर पांडेय, आरएम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें