
रोडवेज बस स्टैंड पर होता हंगामा
– फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ रोड पर मंडी समिति के पास 6 जून की रात को एक रोडवेज बस ने वैन में टक्कर मार दी। वैन में बैठी सवारियां चोटिल हो गईं। बस स्टैंड पर बस चालक को पकड़ लिया और उसके साथ हाथापाई कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने मामला शांत किया।
वैन में सवारियां बैठी हुई थीं। इनमें महिलाएं भी शमिल थीं। मंडी समिति के पास रोडवेज बस ने वैन में टक्कर मार दी। टक्कर मारकर बस चालक मौके से भागने लगा। स्थानीय लोगों के साथ सवारियों ने बस का पीछा किया। चालक को बस स्टैंड पर पकड़ लिया।
इस बीच सवारियों की चालक से कहासुनी हो गई। लोगों ने चालक के साथ हाथापाई कर दी। लोगों का आरोप था कि चालक नशे में था और अभद्रता कर रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
