संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:43 PM IST

कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।संवाद

{“_id”:”68618246ecd6b6ef35052355″,”slug”:”roadways-bus-service-for-meerut-and-muzaffarnagar-stopped-kasganj-news-c-175-1-kas1002-133838-2025-06-29″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: मेरठ, मुजफ्फरनगर के लिए रोडवेज बस बंद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:43 PM IST
कासगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें।संवाद
कासगंज। परिवहन निगम ने मेरठ और मुजफ्फरनगर के लिए मई माह में एक बस का संचालन शुरू किया था। इस मार्ग पर पर्याप्त सवारियां न मिलने के कारण बस का संचालन बंद कर दिया गया है। इस बस को अब दिल्ली मार्ग पर लगाया गया है। अब दिल्ली मार्ग पर 44 बसें दौड़ रही हैं।
कासगंज डिपो से मेरठ, मुजफ्फरनगर के लिए मई माह में बस सेवा शुरू की गई। मेरठ और मुज्जफरनगर के लिए परिवहन की कोई व्यवस्था न होने पर निगम ने इस मार्ग पर बस का संचालन शुरू किया था। एक माह में ही निगम के अधिकारियों ने मार्ग पर घाटा बताकर बस का संचालन कर बंद कर दिया।
मेरठ और मुजफ्फरनगर के लिए बस का संचालन फिलहाल बंद कर दिया है। सवारियां न मिलने के कारण निगम को घाटा हो रहा था। अब इस बस को दिल्ली मार्ग पर लगाया गया है। – ओम प्रकाश, एआरएम