अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार

Updated Fri, 13 Sep 2024 12:43 PM IST

लखीमपुर खीरी जनपद में बाढ़ का खतरा फिर मंडराने लगा है। लगातार हो रही बारिश और बैराज से छोड़े गए पानी से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पलिया भीरा मार्ग पर पानी बहने लगा है। शुक्रवार सुबह इस मार्ग पर पानी के तेज बहाव के कारण रोडवेज बस पलटने से बची।



Roadways bus stuck on Palia-Bhira road amid strong water flow in lakhimpur kheri

सड़क किनारे गड्ढे में फंसी रोडवेज बस
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


लखीमपुर खीरी जिले में तेज बारिश और बैराज से शारदा नदी में छोड़ा गया पानी एक बार फिर पलिया–भीरा मार्ग पर पहुंच गया। शुक्रवार सुबह भीरा मार्ग पर रोडवेज बस पानी के तेज बहाव में बहकर सड़क किनारे पहुंच गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आधी बस सड़क और आधी नीचे लटक गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। आनन-फानन सभी यात्री नीचे उतरे। जिला प्रशासन ने इस मार्ग से आवागमन रोक दिया है। 

Trending Videos

पहाड़ों पर और तराई क्षेत्र में भारी बारिश के बाद बनबसा बैराज से सुबह 10 बजे तक करीब दो लाख 58 हजार क्यूसेक पानी शारदा नदी में रिलीज किया जा चुका है। जिसके चलते पलिया-भीरा मार्ग पर पानी बहने लगा है। सड़क पर करीब डेढ़ फुट से अधिक पानी बह रहा है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे सवारियों को लेकर पलिया आ रही रोडवेज बस पानी से गुजरते समय अनियंत्रित हो गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, केवल सड़क के किनारे लटक गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *