Roadways buses are being repaired for Mudiya Fair 250 vehicles will run from Agra

रोडवेज बस

विस्तार


मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए बसों की मरम्मत डिपो और क्षेत्रीय कार्यशाला में की जा रही है। परिवहन निगम ने 15 जुलाई से एक हजार बसें संचालित करने की तैयारी की है। आगरा से 250 बसें चलेंगी।

गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला 17 से 21 जुलाई तक चलेगा। इससे 15 से 22 जुलाई तक रोडवेज बसें परिक्रमा करने वालों को ले जाने और लाने का काम करेंगी। जिन बसों में छोटी दिक्कत हैं, उन्हें डिपो स्तर पर और जिनमें ज्यादा है उन्हें क्षेत्रीय कार्यशाला में दुरुस्त किया जा रहा है। आगरा समेत 7 परिक्षेत्रों की बसें मेला में संचालित होंगी। पहले चरण में आगरा की 250 बसें संचालित होंगी। जैसे-जैसे श्रद्धालुओं का दबाव बढ़ेगा, बसों की संख्या बढ़ती जाएगी। 100 बसों को रिजर्व में खड़ा करने की भी तैयारी की गई है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *