Roadways buses start operating for Ayodhya

बस के इंतजार में गौरीगंज में खड़े लोग

जगदीशपुर/ अमेठी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में भीड़ के दबाव को देखते हुए थौरी बार्डर से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी है। बुधवार की सुबह प्रशासनिक अफसरों के हस्तक्षेप के बाद अयोध्या रूट के लिए रोडवेज बसों का संचालन बहाल कर दिया गया है।बुधवार की सुबह 26 यात्री को लेकर दो बसें अयोध्या के लिए रवाना की गईं। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने अयोध्या धाम में भारी भीड़ को देखते हुए जिलेवासियों से अभी कुछ दिन अयोध्या न जाने की अपील की है। अफसरों ने बढ़ाई रोडवेज बसों की माॅनीटरिंग- अयोध्या धाम में रामलला के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। अयोध्या में इस समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। जिसे देखते हुए प्रशासन की ओर से बाहर से सरकारी एवं निजी वाहनों पर आने वाले प्रतिबंध लगाया गया था।

रोडवेज बसों का संचालन बुधवार सुबह से बहाल कर दिया गया है। स्थानीय बस स्टेशन से रोडवेज की दो बसें श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई। एआरएम काशी प्रसाद ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में रोडवेज बसों को अयोध्या भेजा जा रहा है। पांच बसें अयोध्या में हैं, जो श्रद्धालुओं को लेकर वापस आएंगी। श्रद्धालुओं को समस्या न हो, इसके लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। बसों के संचालन के संबंध में उच्चाधिकारी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं।

अयोध्या रूट पर भारी वाहनों की नो इंट्री

– रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र से भारी वाहनों का का यातायात सामान्य करते हुए उन्हें आगे के लिए इंट्री दी गई। भाले सुल्तान शहीद स्मारक कादूनाला थाना क्षेत्र के थौरी स्थित आम घाट चेक पोस्ट पर अयोध्या के रास्ते से बाहर के लिए जाने वाले भारी वाहनों को रोक लिया गया।

चेकिंग के बाद छोटी गाड़ियों को जाने दिया गया। ट्रक चालक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक से शराब की बोतल फिरोजाबाद से गुवाहाटी के लिए लोड करके निकले थे, जिन्हें रोककर अयोध्या जाने के लिए मना कर दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर आजमगढ़ के रास्ते से जा रहे हैं। रुद्रौली निवासी आशीष कुमार ने बताया कि ट्रक लेकर उन्हें खंडासा जाना है।

जगदीशपुर में सामान लेकर आए थे, आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। सुल्तानपुर के कूरेभार के ओझा का पुरवा निवासी रमेश कुमार का कहना है कि जगदीशपुर से मुर्गीदाना लोड कर पारा बाजार जाना है, लेकिन जाने नहीं दिया जा रहा है। सीओ अतुल सिंह का कहना है कि अभी अयोध्या रूट पर भारी वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *