Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। रोडवेज यात्रियों को भी जल्द पैनिक बटन की सुविधा मिलने वाली है। झांसी रोडवेज की 129 बसों में यह लगाया जा रहा है। यह यूपी-मार्गदर्शी एप के सहारे काम कर रहा है। सबसे अधिक सुविधा अकेले सफर करने वाली महिलाओं को मिलेगी। रोडवेज अफसरों का दावा है कि अगले दो माह के भीतर यह सुविधा आरंभ कर दी जाएगी।

परिवहन महकमा पिछले करीब डेढ़ साल से एप आधरित इस सुविधा को तैयार करने में जुटा है। इतना समय बीत जाने के बाद भी इसे लांच नहीं किया जा सका। अब यह एप को आरंभ करने की तैयारी है। रोडवेज अफसरों का कहना है कि एप के माध्यम से न सिर्फ बस की लाइव लोकेशन मिल सकेगी बल्कि अन्य सुविधाओं भी मिलेंगी। इसकी मदद से ही पैनिक बटन भी संचालित होगा। इसके जरिये कोई भी यात्री इमरजेंसी में मदद ले सकता है। खासतौर से अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए यह काफी उपयोगी रहेगा। यह बटन सीधे कंट्रोल रूम से जुड़ा रहेगा। बटन दबाने से सीधे कंट्रोल रूम मेसेज जाएगा। वहां से टीम यात्री के फोन पर संपर्क करेगी। कुछ समय में मदद को पुलिस भी पहुंच जाएगी। इस एप के जरिये बस की देरी से आने के साथ ही स्टैंड पर पहुंचने के बारे में भी मालूम चल सकेगा।

29 बसों में वीटीएस लगना बाकी

झांसी डिपो में अभी तक वीटीएस (व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम) लगाने का काम पूरा नहीं हो सका। झांसी डिपो में 129 बसें हैं लेकिन, कई महीने बीत जाने के बाद भी सभी बसों में यह नहीं लगाए जा सके। एआरएम रामदास का दावा है कि अभी सिर्फ 25 बस ही शेष हैं। इनमें भी दो माह के भीतर इनको स्थापित कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि महाकुंभ मेले में लगाई गई सभी बसों में वीटीएस की व्यवस्था है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *