Robbers pluck hair from woman's ear, injure her



इकदिल। चार दिन पहले मायके से पति के साथ बाइक से घर लौट रही महिला से झपट्टा मार बाइक सवार कान के बाले लूट ले गए। इकदिल के मोहल्ला लुधियात निवासी महिला शीलू, पति सतीश के साथ 14 फरवरी शनिवार को अपने मायके सेगनपुर थाना अयाना अपने भतीजे हिमांशु की शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी। तभी थाना बकेवर ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचने पर पीछे से आ रहे एक बाइक सवार दो युवकों ने बाइक पर पीछे बैठी महिला के कान से झपट्टा मार बाले ले गए। इसके बाद लहूलुहान अवस्था में पीड़ित महिला बकेवर थाने पहुंच कर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी फोटोज खंगाल कर जांच की लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *