Robert Vadra's statement becomes the talk of the town in Amethi.

रॉबर्ट वाड्रा
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


सियासी सरगर्मी के बीच अमेठी से कांग्रेस के दावेदारों की रेस में गुरुवार को एक और बड़ा नाम जुड़ गया। पहली बार प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा का बयान वायरल हो रहा है। इसमें वह कह रहे हैं कि अमेठी के लोग चाहते हैं कि मैं अपना पहला राजनीतिक कदम वहीं से रखूं और सांसद बनूं। क्योंकि 1999 के चुनाव में प्रियंका के साथ जब चुनाव प्रचार किया तो वह अमेठी सीट ही थी। उस समय की राजनीति अलग थी। रॉबर्ट वाड्रा के बयान के बाद जिले का सियासी माहौल एक बार फिर गर्मा गया है।

कभी गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाले अमेठी में वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस के राहुल गांधी को भाजपा की स्मृति जुबिन ईरानी ने 55 हजार 120 मतों के अंतर से हरा दिया था। अब जब 2024 के लिए चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। ऐसे में अभी तक सिर्फ भाजपा ने ही अपने उम्मीदवार का एलान करते हुए स्मृति जुबिन ईरानी को फिर उतारा है। कांग्रेस या बसपा ने अभी तक कोई प्रत्याशी नहीं घोषित किया है। सबसे ज्यादा चर्चा कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर हो रही है। दरअसल, स्थानीय कांग्रेसियों की मांग है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ें। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बागडोर संभालते ही राहुल के अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कही थी। 

ये भी पढ़ें – अखिलेश यादव ने आबिद राजा का इस्तीफा किया नामंजूर, बोले- पार्टी के पक्ष में प्रचार करें

ये भी पढ़ें – द्वितीय चरण की 8 लोकसभा सीटों के लिए 175 नामांकन, गाजियाबाद सीट के लिए सर्वाधिक 35 नामांकन हुए

फरवरी में न्याय यात्रा लेकर आए राहुल गांधी ने चुनाव लड़ने के मुद्दे पर कुछ नहीं कहा था, लेकिन कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे ने जरूर राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने का संकेत दिया था। ऐसे में अब रॉबर्ट वाड्रा के बयान के निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल कहते हैं कि इस बारे में हम कुछ नहीं कह सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *