{“_id”:”69d81d25ef343cbcdf0781b4″,”slug”:”robotic-surgery-provides-relief-from-the-disease-lucknow-news-c-13-lko1096-1684294-2026-04-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: रोबोटिक सर्जरी के जरिये मर्ज से दिलाई राहत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। पीजीआई के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के डॉ. ज्ञान चंद ने हाइपोथायरॉइडिज्म से पीड़ित मरीज की सफल रोबोटिक सर्जरी की। हरदोई के रहने वाले मरीज को 18 साल से गर्दन में सूजन थी। सूजन बढ़ने से थायराइड ग्रंथि बड़ी हो गई थी। अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन में बड़े मल्टीनोड्यूलर गॉइटर, रेट्रोस्टर्नल विस्तार व लिम्फोसाइटिक थायरॉयडाइटिस की पुष्टि हुई। इस जटिल ऑपरेशन को रोबोटिक टोटल थायरॉयडेक्टॉमी (बाबा एप्रोच) से ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में सुधार है। मरीज की आवाज और कैल्शियम का स्तर सामान्य है। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन ने डॉ. ज्ञान चंद और उनकी टीम को बधाई दी है।
