आगरा में यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले का वांछित आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू गिरफ्तार किया गया। आरोपी को बाह क्षेत्र के महावीर नगर से पकड़ा गया। वह कुख्यात शुभम लोणकर गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

Trending Videos

1-2 फरवरी 2026 की रात मुंबई स्थित रोहित शेट्टी के आवास ‘शेट्टी टॉवर’ पर फायरिंग के बाद से ही वह फरार था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह सोशल मीडिया के जरिए गैंग से जुड़ा और पहले भी आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।

पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई पुलिस को सौंप दिया है, जबकि पूरे गैंग नेटवर्क की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें-LPG Crisis: गैस बुकिंग पर आया नया अपडेट, इन उपभोक्ताओं की बंद की गईं सेवाएं; सिलिंडर के लिए ये काम करना जरूरी

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें