संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 23 Jun 2024 12:21 AM IST
कासगंज। जिले में 14000 घरों पर रूफ टॉप सोलर सयंत्रों की स्थापना किए जाने का लक्ष्य है। इसके लिए यूपीनेडा विभाग एवं विद्युत निगम कोशिश करने में जुटा है।विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सत्येंद्र गंगावार ने बताया इस संयंत्र से उत्पादित विद्युत को उपभोक्ता द्वारा स्वंय उपयोग किया जाता है एवं उत्पादित अतिरिक्त विद्युत ग्रिड में चली जाती है। जिसका समायोजन संबंधित डिस्काम द्वारा नेटमीटर के माध्यम से उपभोक्ता के बिल में किया जाता है। एक किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए 10 वर्ग मीटर छायारहित छत की आवश्यकता होती है। एक किलोवाट क्षमता के पावर प्लांट से प्रतिदिन 4-5 यूनिट बिजली का उत्पादन होता है। एक से दस किलोवाट क्षमता के संयंत्र का अनुमानित मूल्य प्रतिकिलोवाट लगभग 60 से 65 हजार रूपये प्रतिकिलोवाट है। जिस पर निम्नानुसार केंद्र एवं राज्यानुदान अनुमन्य है। संयंत्र कीस्थापना यूपीनेडा में पंजीकृत 525 वेंडरों के माध्यम से कराई जाएगी। लाभार्थी को संयंत्र की पूर्ण कीमत का भुगतान स्थापनाकर्ता वेंडर को किया जाएगा तत्पश्चात अनुदान धनराशि लाभार्थी के बैंक खाते में वापस प्राप्त होगी। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नेशनल पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन करना होगा।
इस तरह रहेगा अनुदान
संयंत्र क्षमता एक किलोवाट पर केंद्रानुदान 30,000 राज्यानुदान 15,000 कुल अनुदान 45,000 दो किलोवाट पर केंद्रानुदान 60,000 राज्यानुदान 30,000 कुल अनुदान 90,000 तीन किलोवाट पर केंद्रानुदान 78,000 राज्यानुदान 30,000 कुल अनुदान 108000, तीन किलोवाट से अधिक केंद्रानुदान 78000 राज्यानुदान 30,000 कुल अनुदान 108000 है।
