रोपवे के 148 गंडोला 1302.4 क्विंटल वजन के साथ कैंट से रथयात्रा होते हुए गोदौलिया तक चलेंगे। नए साल से शुरू होने जा रहे इस रोपवे प्रोजेक्ट की सुरक्षा को विश्वस्तरीय बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कारण टेस्टिंग के दौरान प्रत्येक गंडोला में औसतन 10 यात्रियों का वजन (लगभग 800 किलो) और 10% अतिरिक्त वजन मिलाकर कुल 880 किलो को ध्यान में रखकर परीक्षण किया जा रहा है।

यूरोपीय मानकों के अनुसार सुरक्षा उपकरण लगाए जा रहे हैं। आपातकालीन स्थितियों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुरक्षा संरचना विकसित की गई है। जैसे मेट्रो के दरवाज़े अंदर से नहीं खुलते, वैसे ही रोपवे के गंडोला के दरवाजे भी अंदर से नहीं खुलेंगे और ऑटोमेटिक तरीके से बंद हो जाएंगे। वेंटिलेशन की समुचित व्यवस्था की गई है ताकि बिजली बाधित होने पर भी यात्रियों को असुविधा न हो। 

इसे भी पढ़ें; Ropeway Varanasi: रोपवे का सफर होगा सस्ता, चार किमी के लिए देने होंगे 40 रुपये, श्रद्धालुओं के लिए बनेंगे पास

60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने या मौसम बिगड़ने की स्थिति में भी रोपवे पर असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, हवा का दबाव अधिक होने पर इसे कुछ समय के लिए रोका जा सकता है। रोपवे कॉरिडोर के दोनों ओर 8 मीटर के दायरे में भवनों की अधिकतम ऊंचाई 10 मीटर निर्धारित की गई है। कुल 16 मीटर चौड़े इस क्षेत्र में इससे ऊंचे निर्माण प्रतिबंधित होंगे। निगरानी के लिए ज़ोनल अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *