
Route diversion
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली कॉलेज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की वजह से मंगलवार को शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह दस से शाम चार बजे तक के लिए डायवर्जन लागू किया गया है। एसपी यातायात शिवराज ने बताया कि लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाइपास होते हुए जा सकेंगे। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से जाएंगे।
यह होगी व्यवस्था
– बरेली से रामपुर, मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए जाएंगे। नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास से इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर बाइपास होते हुए जा सकेंगे।
– बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा वाइपास, मिलक रामपुर, शाहाबाद, बिलारी, बवराला, गुन्नौर, नरौरा व अलीगढ़ होकर आवागमन करेंगे।
– रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन बड़ा बाइपास से फरीदपुर बाइपास होते हुए गंतव्य को जाएंगे। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन झुमका तिराहे से आगे बड़ा वाइपास होते हुए ट्रांसपोर्टनगर जाएंगे। ट्रांसपोर्टनगर से परसाखेड़ा जाने के लिए बड़ा बाइपास होकर गुजरना होगा। बिलवा पुल-नैनीताल की ओर से आने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होकर लखनऊ की ओर जा सकेंगे।
