
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में उर्स-ए-ताजुश्शरिया को लेकर यातायात पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन लागू किया है। ये डायवर्जन मंगलवार शाम से बृहस्पतिवार रात कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा। एसपी यातायात शिवराज सिंह ने बताया कि जायरीन के वाहनों को आवागमन में छूट दी जाएगी।
सुन्नी बरेलवी मुसलमानों के मजहबी रहनुमा ताजुश्शरिया मुफ्ती अजहरी मियां के दो रोजा उर्स का आगाज 15 मई से होगा। उर्स को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए हैं। सुरक्षा और व्यवस्था के लिहाज से बरेली जोन के जिलों से फोर्स मांगा गया है। उर्स में हजारों की तादाद में जायरीन आएंगे। इसके मद्देनजर शहर में रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
