
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
शाहजहांपुर के रोजा में मेगा ब्लॉक के कारण अलग-अलग तारीखों में सात अगस्त तक निरस्त की गईं 48 में से आठ ट्रेनों का निरस्तीकरण रेलवे ने खत्म कर दिया है। इन ट्रेनों का संचालन बदले हुए रूट से किया जाएगा। इस दौरान ये ट्रेनें बरेली नहीं आएंगी। जिन ट्रेनों का निरस्तीकरण खत्म किया गया है उनमें नौचंदी और अमृतसर-सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस भी शामिल हैं।
Trending Videos
निरस्त की गईं ट्रेनों में अब 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 23 जुलाई से चार अगस्त तक और 15212 अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस 25 जुलाई से छह अगस्त तक बुढ़वल-सीतापुर-रोजा-बरेली-मुरादाबाद-सहारनपुर के स्थान पर बुढ़वल-बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर सेंट्रल-खुर्जा-हापुड़-मेरठ सिटी-सहारनपुर के रास्ते चलाई जाएंगी।
14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 26 जुलाई व दो अगस्त, 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 24 व 31 जुलाई को, 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 28 जुलाई व चार अगस्त को, 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 29 जुलाई व पांच अगस्त को बदले हुए उपरोक्त रूट से संचालित की जाएंगी।
