झांसी। मुंबई से भागकर मामी के घर दिल्ली जा रही किशोरी को आरपीएफ ने प्लेटफार्म पर उतारकर उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। सुल्तानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार किशोरी की संदिग्ध गतिविधियों पर यात्री ने इसकी सूचना हेल्पलाइन पर दी थी। किशोरी का आरोप है कि आए दिन मम्मी-पापा उसे पीटते थे। इससे परेशान होकर वह घर से भागी थी।

मुंबई से सुल्तानपुर जा रही सुल्तानपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12143) के जनरल कोच में सवार किशोरी डरी-सहमी हालत में थी। इसे देख यात्री ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी। जब ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर आई तो आरपीएफ कर्मी जनरल कोच में पहुंचे। किशोरी को प्लेटफार्म पर उतारा गया।

पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह महाराष्ट्र के कोपर गांव ठाणे नवी मुंबई में मम्मी-पापा के साथ रहती है। उसके मम्मी-पापा उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं। इससे वह घर से भागकर दिल्ली में रहने वाली मामी के पास जा रही थी। आरपीएफ ने मामी को फोन से जानकारी देते हुए किशोरी को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया है। आरपीएफ स्टेशन पोस्ट प्रभारी विकास पंचोली ने बताया कि कोच से उतारकर किशोरी को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *