लखनऊ। सीएम आवास की सुरक्षा में तैनात और दुबग्गा निवासी सिपाही धर्मेंद्र के मकान का ताला तोड़कर चोर 13 लाख के जेवर और 2.15 लाख की नकदी चुरा ले गए। इसी इलाके में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर शहरयार अब्बास के घरसे भी चोर तीन लाख के जेवर और 1.25 लाख की नकदी उठा ले गए।

मूल रूप से उन्नाव के औरास निवासी धर्मेंद्र दुबग्गा के बरावन खुर्द स्थित आम्रपाली में परिवार के साथ रहते हैं। 31 दिसंबर को बेटी श्रद्धा के जन्मदिन पर पत्नी संगीता और बेटी गांव गए थे। शुक्रवार रात आठ बजेे ड्यूटी पर निकलते समय उन्होंने घर में ताला लगा दिया था। शनिवार सुबह लौटने पर उन्होंने देखा कि कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से जेवरात और निर्माणाधीन मकान के लिए रखी नकदी चोरी हो चुकी थी। पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम को फिंगरप्रिंट और पैरों के निशान मिले, जबकि डॉग स्क्वायड करीब 500 मीटर तक जाकर रुक गया। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब दो बजे बाइक पर तीन संदिग्ध युवक घूमते दिखाई दिए हैं।

वहीं, दुबग्गा के इटौली कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर शहरयार अब्बास शुक्रवार को परिवार के साथ भांजे शालू की शादी समारोह में हरदोई संडीला गए थे। शनिवार सुबह लौटने पर उन्होंने मुख्य गेट का ताला टूटा पाया। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था और सामान अस्त-व्यस्त था।

इंस्पेक्टर दुबग्गा अभिनव वर्मा ने बताया कि दोनों मामलों में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने रात में पुलिस गश्त न होने पर चिंता जताई है।

सिपाही के घर में चोरी की घटना के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम।

सिपाही के घर में चोरी की घटना के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम।

सिपाही के घर में चोरी की घटना के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम।

सिपाही के घर में चोरी की घटना के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *