
– फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अवध प्रांत के प्रशिक्षण वर्ग के बाद बड़ा बदलाव किया है। अयोध्या, गोंडा और सीतापुर के विभाग प्रचारक सहित कई जिलों में जिला प्रचारक बदले हैं। काशी प्रांत से कृष्णानंद को अयोध्या का विभाग प्रचारक नियुक्त किया गया है। कानपुर प्रांत से दीपेश को गोंडा और बाराबंकी के जिला प्रचारक अभिषेक को सीतापुर का विभाग प्रचारक नियुक्त किया गया है।
जिला प्रचारकों में लखनऊ पूर्व में कमलेश, पश्चिम में संदीप कुमार, उत्तर में सतीश और लखनऊ दक्षिण में अजीत को जिला प्रचारक नियुक्त किया गया है। लवकुश नगर में स्वामीनाथ, हरदोई में रविप्रकाश, सीतापुर में पंकज, बिसवां में सुरेंद्र, बहराइच में अजय और नानपारा में अजय को जिला प्रचारक नियुक्त किया है।
ये भी पढ़ें – अतीक-अशरफ हत्याकांड के जैसी कहानी, फिर वारदात को रहस्यमयी क्यों बनाया? सभी सवाल अनसुलझे
ये भी पढ़ें – नरम-गरम हिंदुत्व की दुविधा में समाजवादी, अखिलेश बोले- अभी हम सॉफ्ट थे लेकिन अब हार्ड होंगे
अयोध्या जिले में राजेश, बाराबंकी में सुदीप और रामसनेहीघाट में देवेन्द्र को जिला प्रचारक नियुक्त किया गया है। भास्कर कुमार को विश्व संवाद केंद्र प्रमुख, जागेश्वर को राष्ट्रधर्म, सुधांशु को साकेत निलयम सह प्रमुख, आनंद को प्रांत सेवा प्रमुख और सुनील कुमार को प्रांत बौद्धिक प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
