परखम में सुनील आंबेकर ने कहा कि संघ देश में सामाजिक समरसता से बदलाव लाएगा। पंच परिवर्तनों के साथ शताब्दी वर्ष में कार्य विस्तार होगा।
{“_id”:”6718d777858f359a31036015″,”slug”:”rss-all-india-publicity-chief-said-in-mathura-rss-will-bring-change-in-country-through-social-harmony-2024-10-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mathura News: आरएसएस के अभा प्रचार प्रमुख ने की प्रेस वार्ता, बोले- देश में सामाजिक समरसता से बदलाव लाएगा संघ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

प्रेस वार्ता करते अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर
– फोटो : संवाद
उत्तर प्रदेश के मथुरा में फरह कस्बा के परखम में 10 दिवसीय आरएसएस की बैठक चल रही है। बुधवार को अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने प्रेस वार्ता की। इसमें उन्होंने बताया कि यह बैठक प्रतिवर्ष इन्हीं दिनों में दीपावली के पूर्व संपन्न होती है।
उन्होंने कहा कि संघ समाज में परिवर्तन लाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। कहा कि आज समाज को संगठित और सशक्त होने की जरूरत है। उन्होंने नागरिक कर्तव्य के साथ-साथ ग्लोबल वार्मिंग और वातावरण, कुटुंब प्रबोधन जैसे मुद्दों पर जोर दिया।
कहा कि 25 और 26 अक्तूबर को आयोजित अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में इन विषयों पर केवल चिंता ही नहीं होगी, बल्कि धरातल पर उतारने की भी कार्य योजना बनाई जाएगी। बैठक संपन्न होने के बाद दत्तात्रेय प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।