ruckus in SSC CGL Mains exam candidates were not able to type

computer
– फोटो : istock

विस्तार


आगरा के एत्मादपुर में  एसएससी सीजीएल मेंस की ऑनलाइन परीक्षा के दौरान साॅफ्टवेयर की गड़बड़ी से परेशान अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। केंद्र व्यवस्थापक पर गड़बड़ी को नजरअंदाज कर जबरन कंप्यूटर बंद कराने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंच पुलिस ने लिखित में शिकायती पत्र लेकर उन्हें शांत कराया।

Trending Videos

हाईवे स्थित गांव नगला रामबक्स के देव टेक्निकल कैंपस में आईऑन डिजिटल जोन पर शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे से एसएससी सीजीएल मेंस की ऑनलाइन परीक्षा थी। लगभग 800 अभ्यर्थी केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे थे। आरोप है कि दोपहर एक से 1:30 बजे टाइपिंग की परीक्षा के दौरान कंप्यूटर साॅफ्टवेयर में गड़बड़ी आने लगी। 

पैरा जंपिंग के कारण अभ्यर्थी कुछ नहीं लिख पाए। टाइम आउट होने पर केंद्र पर परीक्षा करा रहे लोगों ने जबरन सिस्टम बंद करा दिया। इस पर परीक्षार्थियों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस परीक्षा केंद्र के अंदर पहुंची।

इसके बाद परीक्षार्थियों ने पुलिस से मामले की शिकायत की। इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया कि पीड़ित अभ्यर्थियों की समस्या की एक प्रति परीक्षा केंद्र प्रशासन से रिसीव कराई गई है। प्रबंधन ने एसएससी के हेड क्वार्टर को घटना के बारे में मेल कर अवगत कराया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *