सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नवाबगंज नगरिया में बुधवार को युवक की चाकू से गोदकर हत्या के बाद बवाल हो गया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों के घर तोड़फोड़ की। आरोपी के भाई के घर में आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने धुआं उठता देख तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझायी। पुलिस ने स्थिति बिगड़ती देख हल्का बल प्रयोग करके भीड़ को खदेड़ा। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया। जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। तनाव को देखते हुए पीएसी समेत कई थानों का फोर्स गांव में तैनात है। एएसपी समेत कई सीओ दिनभर गांव में डेरा डाले रहे।

loader

 




Trending Videos

Ruckus over murder of youth in Kasganj vandalism in house of accused

राजकुमार का फाइल फोटो।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


नवाबगंज नगरिया गांव में राजकुमार (35) की हत्या के बाद बुधवार को तनाव फैल गया। आरोपी असलम, शमशुल और इरशाद के खिलाफ परिजन व अन्य लोगों में आक्रोश फूट पड़ा। रोड जाम करके आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर डीएम प्रणय सिंह, एसपी अंकिता शर्मा और एएसपी राजेश भारती ने रात में तो घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत करा दिया, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह आक्रोशित भीड़ ने एक बार फिर से रोड जमा दिया। 

 


Ruckus over murder of youth in Kasganj vandalism in house of accused

कासगंज बवाल।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


भीड़ आरोपियों को फांसी दिए जाने और बुल्डोजर कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गई। उस वक्त पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को समझाकर जैसे-तैसे जाम खुलवा दिया, लेकिन दोपहर में एक हिंदूवादी संगठन के कथित नेता के पहुंचने के बाद भीड़ फिर से उग्र हो गई।

 


Ruckus over murder of youth in Kasganj vandalism in house of accused

कासगंज बवाल।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


आक्रोशित भीड़ ने आरोपी असलम और शमशुल के घर पर धावा बोल दिया। घर का गेट तोड़ डाला। घर में अंदर रखा समान इधर-उधर फेंकते हुए तोड़फोड़ की। पास में रहने वाले आरोपियों के भाई जाकिर के घर में आग लगाने की कोशिश की। घर से धुआं उठता देख पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझायी। 

 


Ruckus over murder of youth in Kasganj vandalism in house of accused

युवक की हत्या पर आक्रोशित भीड़।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पुलिस ने कथित नेता समेत 3 लोगों को हिरासत में ले लिया। भीड़ ने तीनों को छुड़वाने के लिए पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू कर दी तो स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। 

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *