Russian dancer created ruckus in Agra

रसियन लड़की विवाद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के नाइट क्लब में शनिवार रात नशे धुत युवकों ने बवाल मचा दिया। रसियन लड़की के साथ डांस के लिए युवक स्टेज पर चढ़ चढ़ गए, जिसके बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। बाउंसर पर गुंडई का आरोप है। शराब के नशे के बीच मार कुटाई के बाद कुर्सी फिंकाई शुरू हो गई। जिसके वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। 

ये मामला थाना ताजगंज स्थित जोरो क्लब का है। बताया गया है कि यहां आधी रात को पार्टी चल रही थी। रसियन लड़की डांस कर रही थी। इस दौरान एक युवक स्टेज पर चढ़ गया। इसे लेकर कहासुनी हो गई। मामला इस कदर बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। क्लब में रखी कुर्सियां फेंकेना शुरू कर दी गईं। इस बवाल का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।   आरोप है कि पुलिस के संरक्षण में क्लब में अवैध गतिविधियां होती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें