Sabarmati Express Derail: साबरमती एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में जांच के लिए गठित एसएजी की जांच पूरी हो गई है। टीम ने अंतिम दिन 34 लोगों के बयान दर्ज किए। हादसे से वक्त 95 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से साबरमती एक्सप्रेस जा रही थी। वहीं, साजिश की आशंका के चलते एनआईए ने जांच शुरू कर दी है।


Sabarmati Derailed, NIA asked the guard what did you see on the spot, What kind of sound was heard

Sabarmati Express Derail
– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


कानपुर में  वाराणसी से अहमदबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस हादसे के पीछे साजिश की आशंका के मद्देनजर केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भी जांच शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर एनआईए के दो अधिकारियों ने सेंट्रल स्टेशन और घटनास्थल का जायजा लिया। ट्रेन के लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट और गार्ड से पूछताछ की। यहां के बाद अधिकारी पनकी थाने भी गए और स्टाफ से जानकारी जुटाई।

Trending Videos

पिछले सप्ताह शुक्रवार रात करीब ढाई बजे साबरमती एक्सप्रेस गोविंदपुरी और भीमसेन स्टेशन के बीच पनकी में लोहे की पटरी से टकराकर ट्रैक से उतर गई थी। ट्रेन के इंजन समेत 22 डिब्बे डिरेल हो गए थे। प्रारंभिक जांच में साजिश की आशंका सामने आई है। इसके बाद पुलिस को यात्रियों समेत दो हजार लोगों के बयान लेने के निर्देश दिए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें