Sachin Tendulkar reached Agra with his wife saw Taj Mahal

पत्नी संग आगरा पहुंचे सचिन तेंदुलकर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर आगरा पहुंची। यहां उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर की सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। वहीं ताज आए पर्यटकों ने जब उन्हें देखा तो सेल्फी लेने के लिए उनकी ओर दौड़े, लेकिन सुरक्षाकर्मियों का घेरा नहीं भेद सके। 

भारत रत्न और मास्टर ब्लास्टर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ वेलेंटाइन डे के एक दिन बाद ताजमहल पहुंचे। उन्हें वहां देखकर प्रशसंकों की भीड़ लग गई। सचिन ने पत्नी के साथ डायना बेंच पर बैठकर फोटो शूट कराया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *