Saddened by not having children, a young man swallowed poison, died

Trending Videos



अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। संतान न होने से दुखी युवक ने जहर निगल लिया। अचेत हाल में परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

तालबेहट निवासी सत्यम (26) प्राइवेट काम करता था। परिजनों के मुताबिक करीब चार साल पहले उसकी शादी हुई लेकिन, दंपती को अभी तक संतान नहीं हुई। इससे सत्यम काफी दुखी रहता था। उसने कई जगह उपचार कराया लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शुक्रवार को सत्यम ने झांसी-ललितपुर हाईवे पर जहर निगल लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी विद्या को फोन करके जहर निगलने की बात बताई। यह सुनकर पत्नी परिजनों के साथ वहां पहुंची। यहां सत्यम अचेत हाल में पड़ा था। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। सोमवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *