अलीगढ़ में साध्वी प्राची ने कहा कि कुछ लोग देश का माहाैल बिगाड़ना चाहते हैं। इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने दिया जाएगा। जब तक मोदी हैं तब तक ऐसे लोग देश में कुछ नहीं कर पाएंगे। 

loader

Trending Videos

9 सितंबर को हाथरस से एक कार्यक्रम से लौटने के दौरान वहां ईद-मिलादुन्नबी के जुलूस में विवादित झंडा फहराए जाने के सवाल पर उन्होंने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी करने के आरोपों के सवाल पर कहा कि नेहरू खानदान कुर्सी के लिए तिलमिला रहा है। उसके पास कोई मुद्दा नहीं है। देश में चुनाव आयोग पूरे नियम कानून से काम कर रहा है। नेपाल में हिंसा के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कुछ अरब राष्ट्र हिंदू देश नेपाल को तोड़ने की साजिश रच रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *