{“_id”:”676ed88b0576a937b40f48d4″,”slug”:”safai-karamcharis-strike-in-aligarh-from-december-30-2024-12-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”30 दिसंबर से हड़ताल: अलीगढ़ शहर की सफाई व्यवस्था होगी ठप, सुकमा डायरेक्टर की अर्थी निकाली, मेयर का पुतला फूंका”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
मेयर का पुतला फूंका – फोटो : संवाद
विस्तार
निजीकरण के विरोध में नगर सफाई मजदूर संघ ने ऐलान किया है कि मांगें नहीं मानी गईं तो 30 दिसंबर से पूरे शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। सभी कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे। नगर निगम कार्यालय परिसर में 27 दिसंबर को सफाई कर्मियों का धरना-प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी रहा। भड़के सफाई कर्मियों ने सुकमा कंपनी के डायरेक्टर की सांकेतिक अर्थी निकाली और मेयर का पुतला फूंका। महापौर व नगर आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Trending Videos
नगर निगम सफाई कर्मियों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। एक गुट के द्वारा समझौता करने के बाद भी विरोध करने वाला दूसरा गुट लगातार प्रदर्शन कर रहा है। 27 दिसंंबर को सफाई कर्मियों ने सेवा भवन कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेताओं ने नगर निगम और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि नगर निगम सफाई कर्मियों का शोषण करने पर उतारू है।
दो दिन में अगर निगम प्रशासन ने फैसला नहीं किया तो 30 दिसंबर को सभी कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे। दोपहर बाद युवा सफाई कर्मियों ने नगर निगम परिसर में सुकमा कंपनी के डायरेक्टर की अर्थी निकाल कर मेयर का पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व किशन चंदेल और संचालन महामंत्री बिल्लू चौहान ने किया।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री बलवीर वाल्मीकि, राधेश्याम केला, किशन चंदेल, आनंद शास्त्री, प्रदीप भंडारी, विमल, प्रेम, राजू, आनंद शास्त्री, सुनील टुंडा, बबलू, रजत टुंडा, शिव मुंडा, भगत सिंह, लखन पहलवान, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।