Sakshi Maharaj said BJP defeat in Ayodhya is a matter of concern

सांसद साक्षी महाराज
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


नवनिर्वाचित सांसद साक्षी महाराज ने अयोध्या में पार्टी प्रत्याशी की हार को चिंता का विषय बताया है। प्रदेश और जिले को लेकर उनके पास जो भी जानकारियां हैं उन्हें शीर्ष नेतृत्व को बताएंगे। पार्टी इसकी निश्चित रूप से समीक्षा करेगी। गदनखेड़ा आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवनिर्वाचित सांसद साक्षी महाराज ने अयोध्या में सपा की जीत पर कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने सपा का शासन और गुंडाराज देखा है।

सपा में खुली दुकान हमारी, बंद दुकान तुम्हारी का नारा लगता था। यह परिदृश्य भी हमने देखा है। उन्होंने कहा कि मेरी इन आंखों ने अयोध्या की धरती को राम भक्तों के लहू से लाल होते देखा है। राम भक्तों को मैंने उठाया है लेकिन क्या दुर्भाग्य है कि उसी अयोध्या ने समाजवादी पार्टी का सांसद बना दिया। सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर जो घटना घटित हुई है, यह चिंता का विषय भी है। प्रदेश के लिए पार्टी निश्चित रूप से इसकी समीक्षा करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *