संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 16 Jul 2024 10:27 AM IST

बैठक में निर्देश देतीं सीडीओ।
विस्तार
मैनपुरी की मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने विशेष संचारी रोग, दस्तक अभियान के तहत विकास भवन के सभागार में द्वितीय समीक्षा बैठक से अनुपस्थित सहायक विकास अधिकारी पंचायत करहल का वेतन रोका है। उनको स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव की दिशा में कार्य करें। आपस में समन्वय स्थापित कर प्रत्येक गतिविधियों का रोस्टर बनाकर शहरी क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र तक नियमित रूप से सफाई, फॉगिंग, झाड़ियों के कटान का कार्य कराएं। अधिशासी अधिकारी नगर निकाय, खंड विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सफाई व्यवस्था के साथ-साथ एंटी लार्वा का छिड़काव, जलभराव वाले स्थानों से जल निकासी के प्रभावी प्रबंध कराएं।
