संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 10 Aug 2024 11:21 PM IST

Salary of two absent doctors stopped

Trending Videos



कासगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजीव अग्रवाल ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो डॉक्टरों के लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों के वेतन रोकने की कार्रवाई की। वहीं अनुपस्थित आशा से स्पष्टीकरण मांगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहावर का निरीक्षण करने पहुंचे। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बाबर कादरी‚ एस्थर पाल लंबे समय से अनाधिकृत रुप से अनुपस्थित पाए गए। उनका अनुपस्थित अवधि का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। चिकित्सालय में सफाई संतोषजनक मिली। आयुष्मान आरोग्य मंदिर फरौली का निरीक्षण में आशा गैरहाजिर थी। उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है। आरोग्य मंदिर भवन जर्जर स्थिति में होने पर उसकी मरम्मत कराने के लिए कहा गया।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *