Sale of fake and sample medicines in medical store STF raided sample medicines found

मेडिकल स्टोर पर छापा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


आगरा के जगनेर में मेडिकल स्टोर पर नकली और सैंपल की दवाओं की बिक्री की सूचना पर मंगलवार को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने छापा मारा। जांच में सैंपल की दवाएं मिलने की बात कही जा रही है। औषधि विभाग की टीम भी देर रात जांच के लिए पहुंच गई। दवाओं के नमूने लिए गए हैं।

Trending Videos

एसटीएफ के निरीक्षक हुकुम सिंह ने बताया कि भावईं रोड पर बिंदल केमिस्ट है। इसके मालिक अमित बिंदल हैं। सूचना मिली थी कि केमिस्ट से सैंपल और नकली दवाओं की बिक्री की जा रही है। इस पर वह मंगलवार रात को टीम के साथ पहुंच गए। औषधि विभाग को भी जानकारी दी गई। रात नौ बजे टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी।

सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि जांच की गई है। सैंपल की कुछ दवाएं मिली हैं। कार्रवाई की जाएगी। लाइसेंस धारक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें