Salon Worker Spit Massage On Customer Face in Lucknow Latest News Update

Salon Worker
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सैलून कर्मचारी की शर्मनाक हरकत सामने आई है। सैलून कर्मचारी की शर्मनाक हरकत का वीडियो सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी कर्मचारी की पुलिस से शिकायत की है। 

दरअसल, सैलून कर्मचारी ने ग्राहक के चेहरे पर थूक लगाकर मसाज करने का मामला सामने आया है। ग्राहक ने शक होने पर दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज निकलवाई। फुटेज में सैलून कर्मचारी की पूरी हरकत सामने आ गई। इसके बाद पीड़ित ग्राहक ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पुलिस से शिकायत की।

जानकारी के अनुसार, लखनऊ के गैर समुदाय के नाई ने थूक लगाकर ग्राहक के चेहरे की मसाज कर दी। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस से शिकायत की और सैलून की फुटेज भी सौंपी है।

उन्नाव के कटियान निवासी पंडित आशीष कुमार पृथ्वीपुरम स्थित कृष्णा पीजी की कैंटीन में काम करते हैं। आशीष का आरोप है कि उसी पीजी में एक सैलून है। मंगलवार को आशीष शेविंग कराने गए थे। सैलून कर्मचारी मो. जैद ने शेविंग के बाद अपने हाथ में थूक लगाकर उनके चेहरे पर मसाज कर दी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *