Salute to Babuji Kalyan Singh from Aligarh to Lucknow

कल्याण सिंह को नमन करते हुए भाजपा पदाधिकारी
– फोटो : संवाद

विस्तार


रामभक्त स्व.कल्याण सिंह की 92वीं जयंती 5 जनवरी को उनके समर्थकों, अनुयायियों व शुभचिंतकों ने श्रद्धापूर्वक मनाई। बाबूजी को याद करते हुए जिले में कार्यक्रम किए गए। मुख्य आयोजन कल्याण सिंह परिवार द्वारा लखनऊ में आयोजित किया। पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

नमन

मुख्य आयोजन लखनऊ में कल्याण सिंह परिवार ने दो माल एवेंन्यु स्थित आवास पर परंपरागत तरीके से किया। जिसमें सुबह से हवन यज्ञ हुआ और फिर श्रद्धांजलि अर्पित करने का आयोजन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, बीएल वर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। कल्याण सिंह पुत्र एटा सांसद राजवीर सिंह राजू, पौत्र मंत्री संदीप सिंह, सौरभ सिंह, पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा आदि ने सभी की अगवानी की। इस मौके पर जिले से मंत्री अनूप प्रधान, सांसद सतीश गौतम, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह लाला, कोल इंडिया निदेशक शशि सिंह, सतेंद्र सिंह,ब्लाक प्रमुख राहुल सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह लोधी, युवा नेता सुमित शर्मा शिब्बो, हितेंद्र उपाध्याय बंटी, एडीजीसी जेपी राजपूत, विजय विक्रम सिंह चीकू, मानव महाजन, मोनू अग्रवाल आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

नमन

जिले में जगह जगह हुए ये आयोजन

जिले में मुख्य आयोजन भाजपा जिला कार्यालय कयामपुर पर हुआ। जहां हवन यज्ञ कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, अवध सिंह बघेल, राकेश ठाकुर, संजय चौधरी, देवेन्द्र राजपूत, कन्हैया लाल आदि थे। भाजपा महानगर कार्यालय पर यज्ञ कर खिचड़ी बाटकर बाबूजी का जन्म दिवस मनाया। इस मौके पर महापौर प्रशांत सिंघल,पूर्व महानगर अध्यक्ष  विवेक सारस्वत ,उपाध्यक्ष संजय गोयल,उपाध्यक्ष सुबोध स्वीटी ,उपाध्यक्ष यतेंद्र जी वाई के,महामंत्री वैभव गौतम,डॉक्टर पुस्पेंद्र पचौरी,उपाध्यक्ष मनोज शर्मा,संजू बजाज,पार्षद योगेश सिंघल,कुलदीप पांडे, अजय गुप्ता, जगदीश महाजन,मुकेश मदन,संजय शर्मा आदि थे। इधर, भाजपा नेता राजेंद्र चीफ की अगुवाई में जिला अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा मलखान सिंह में पुष्प अर्पित किए गए। इस मौके पर फरहीन मोहसिन, सीएमएस नीता कुलश्रेष्ठ, डा.राजेंद्र बंसल, डा. कासिम, मैनेजर मनीष द्ववेदी, मेहंदी हसन(टीटू) आदि थे। वहीं जिला अस्पताल के बाहर शहर विधायक मुक्ता संजीव राजा ने इस मौके पर कंबल वितरित किए। यहां अतुल राजाजी आदि साथ रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *