
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समाजवादी पार्टी के बलिया जिले के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। लखनऊ के लोहिया पार्क के पास रविवार की सुबह टहलने के बाद वह स्कूटी से लौट रहे थे। उसी दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी।
आसपास के लोगों ने उपचार के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
मामले की जानकारी पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।
