
सपा विधायक मनोज पांडेय व अभय सिंह।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
राज्यसभा के चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा विधायक रामलला का दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य आज हमें सपरिवार मिल रहा है। भगवान राम के दर्शन से हमें अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने जनपद और प्रदेश के तमाम लोग जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हैं, उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने की ताकत मिलेगी…।
उन्होंने सपा नेताओं के रामचरितमानस पर सवाल उठाने और बयानबाजी करने पर कहा कि जिन लोगों को सनातन और धार्मिक ग्रंथों का अपमान किया है उनका समूल नाश हो गया है। मैंने सपा में रहते हुए पार्टी के मंचों पर भी इसे उठाया है।
#WATCH लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता मनोज कुमार पांडे ने अपने अयोध्या दौरे से पहले कहा, “प्रभु श्री राम के दर्शन का सौभाग्य आज हमें सहपरिवार मिल रहा है। भगवान राम के दर्शन से हमें अपने विधानसभा क्षेत्र, अपने जनपद और प्रदेश के तमाम लोग जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हैं, उन्हें… pic.twitter.com/GY8yJFWoha
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 29, 2024
पल्लवी पटेल के बयान पर उन्होंने कहा, “उनका भी काम नहीं बन पाया है, उनको आत्ममंथन करने की जरूरत है कि कहां खड़ा होना चाहिए और कहां क्या बोलना चाहिए।
#WATCH | Ayodhya, UP: Abhay Singh, Samajwadi Party MLA who had cross-voted in the Rajya Sabha elections, says, “We wanted to attend (Ram temple Pran Pratishtha), but we did not get invitation, so we requested the Assembly speaker to take us to the event and he gave an invitation… pic.twitter.com/Szd7h4Vmsb
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 29, 2024
एक अन्य क्रॉस वोट करने वाले सपा विधायक अभय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें अयोध्या में रामलला का दर्शन करने से रोका गया था। हमें बहुत बुरा लगा। अभय सिंह ने कहा कि हम सभी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होना चाहते थे पर हमें इसके लिए निमंत्रण नहीं मिला। इस पर हमने विधानसभा अध्यक्ष से प्रार्थना की थी कि हमें अयोध्या ले चलें। सपा को छोड़कर सभी दलों के विधायक अयोध्या दर्शन करने पहुंचे थे। हमें रोका गया था। ये कष्ट देने वाला था।
वहीं, सपा अध्यख अखिलेश यादव ने भी मीडिया से बातचीत में कहा कि ये झूठ है किसी को भी अयोध्या जाने से नहीं रोका गया था।