Sambhal: Car hits bikers, youth dies on the spot, two injured

संभल में हादसे के बाद कार
– फोटो : संवाद

विस्तार


कलक्ट्रेट के बाहर मुरादाबाद आगरा हाईवे पर स्कॉर्पियो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सादात बड़ी निवासी बाइक सवार अभिषेक की मौत हो गई है। थाना बहजोई क्षेत्र के गांव सादात बड़ी निवासी अभिषेक, विजय और उसके भाई अजय के साथ बाइक से बहजोई आए थे।

मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कलक्ट्रेट के सामने गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। घायल अजय और विजय को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *